डोंगरगढ़। बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज)शनिवार को डोंगरगढ़ रेसुब को सूचना प्राप्त हुआ कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो मोबाइल छूट गया है जिसे सूचना मिलते ही ट्रेन के डोंगरगढ़ पहुँचते ही बल के लोगो ने ट्रेन से दोनों मोबाइल बरामद कर उसे असल मालिक को सूपुर्द कर अपनी ईमानदार छवि को यात्रियों के सामने प्रस्तुत किया। इस संबन्ध में डोंगरगढ़ रेसुब पोस्ट के प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया की प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 09.07.2022 को रेसुब. गोंदिया से उप नि. अखिलेश कुमार को सूचना मिली की गाडी संख्या 12856 इंटरसिटी एक्सप्रेस में पीछे से गार्ड के साथ वाले जनरल कोच के सीट नं. 58 में दो मोबाइल छूट गया है। सूचना पर उप.नि. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आर. पंकज कसारे एवं प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात म.आ. तिजेश्वरी राउड़ स्टाॅफ द्वारा गाड़ी को अटेण्ड किया गया जिस पर कोच में बैठे एक अन्य यात्री द्वारा दो मोबइल 1. रियलमी, 2. वीवो मोबाइल को स्टाॅफ को सुपूर्द किया गया जिस मोबाइल को पोस्ट में लेकर आये एवं दो मोबइल मिलने की सूचना रे.सू.ब. पोस्ट गोंदिया एवं शिकायतकर्ता को दिया गया जिस पर उक्त दोनों मोबाइल को अपना होना बताये और एवं बताये की यात्री को दिनांक 09.07.22 को नागपूर से बालाघाट जाना था जिसके लिये गाड़ी सं.12856 में आये एवं गोंदिया उतर गये, किंतु उनका मोबइल गाड़ी में ही छूट गया जिस आज दिनांक 10.07.2022 को यात्री रे.सु.ब. पोस्ट डोंगरगढ़ में आये एवं अपना परिचय परमानंद परिहार पिता दीपलाल परिहार उम्र 38 वर्ष निवासी कामक्षी हाउसिंग सोसाइटी राउत नगर हुड़केश्वर खुर्द थाना वाटोड़ा नागपुर बताये और बताये कि दिनांक 09.07.2022 को उनका दो मोबइल गाड़ी सं. 12856 में छूट गया था। जिसकी कीमत 1. रियलमी 11500/- रूपये व 2. वीवो 10,000 रूपये बताये। उक्त मोबाइल को कागजी कार्यवाही उपरांत मोबाइल मालिक को सही सलामत सुपूर्द किया गया, जिसके लिये मोबाइल मालिक द्वारा आरपीएफ डोंगरगढ़ को साधुवाद दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

