उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न


रायपुर / (वायरलेस न्यूज) वृंदावन हाल सिविल लाइन में उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति द्वारा नुआखाई जुहार के साथ सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिलासपुर उत्काल विप्र समाज के अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा एवं उत्कल विप्र महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला मिश्रा उपस्थिति में बच्चों का रंगाराम कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निवेदिता मिश्रा अध्यक्ष उत्कल विप्र महिला समाज द्वारा किया गया, मुख्य अतिथियों का स्वागत


सत्कार उत्कल विप्र महिला समाज के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्कल विप्र समाज के 80 वर्ष से ज्यादा वरिष्ठजनों में श्री चिंतामणी सतपति, श्री गोवर्धन पाणिग्राही, श्री शंकर लाल पूजारी जी को साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उत्कल विप्र समाज रायपुर के

अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सतपति की अध्यक्षता में स्वागत भाषण संस्था के सचिव उसत मिश्रा द्वारा दिया गया, चित्रसेन नंदे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया, कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम सौहाद्र और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया, साथ ही परंपरा अनुसार नुआखाई मिलन को उत्कल समाज की संस्कृति और एकता का प्रतिक होने के कारण ऐसी मिलन कार्यक्रम में समाज एकजुट और संगठित होने पर जोर दिया गया, ऐसे आयोजन से समाज को पारंपरिक, संस्कृति और पर्व से जुड़ने का अवसर मिलता है, समाज की सदस्य एकदूसरे के साथ संवाद और आत्मियता बढ़ाने पर जोर दिया गया, समिति के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से श्रीमती ज्योत्सना सतपति, मधु सामंतराय, माधुरी दास, भारती नंदे, पल्लवी होता, तपस्वनी होता, अंजू नंदे, अंन्नू मिश्रा, प्रियंका नंदे, नमिता दास, अनिता दास, अनिता सतपति, सुषमा सामंतराय, लीना पंडा, कविता पंडा, श्वेता दास, निलीमा पंडा, काजल सतपति, दिव्या मिश्रा, रंजीता पाणिग्राही, जानकी सामंतराय, सारदा चरण दास, शोभा प्रकाश दास, समता सामंतराय, नवनीत नंदे, प्रदीप सामंतराय आदि सदस्य उपस्थित रहे विशेष अतिथि के रूप में भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी के सदस्या श्रीमती विश्वदीनी पांडेय उपस्थित रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह


