जाली (बेलतरा) 33/11 केव्ही उपकेन्द्र में डबल सप्लाई प्रारंभ
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़ 18 जुलाई 2022)- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा ग्रामीण अंचलों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं उपकेन्द्रों में डबल सप्लाई का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। ग्राम जाली (बेलतरा) में स्थापित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र को वर्तमान मंे मोपका 220/132/33 केव्ही उपक्रेन्द्र से एनटीपीसी-2 फीडर के द्वारा विद्युत की आपूर्ति हो रही थी। अब रतनपुर 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र से एक नए 33 केव्ही पाली फीडर को जाली उपकेन्द्र से जोड़कर डबल सप्लाई प्रारंभ किया जा चुका है। इसके प्रारंभ होने से ग्राम बेलतरा, भांडी, नेवसा, अकलतरी, लिम्हा, कर्रा, जाली, मेलनाडीह, गिधौरी आदि गांवों के लगभग 11 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी। इसके पूर्व एक ही फीडर से सप्लाई होने के कारण तकनीकी खराबी आ जाने पर उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि जाली उपकेन्द्र को रतनपुर के पाली फीड़र से जोड़कर डबल सप्लाई प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के 30 गांवों के लगभग 11 हजार घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि के लिये उन्होने अधीक्षण अभियंता श्री सतीश दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी, सहायक अभियंताद्वय श्री राजकुमार चौहान, श्री राजेन्द्र गोंड़ एवं उनकी टीम को बधाई प्रेषित की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

