बर्ड फेस्टिवल के लिए तैयार हो रहा है गिधवा ओर परसदा
बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़) डेढ़ सौ से ज्यादा प्रजाति के पक्षियों की पनाहगाह गिधवा और परसदा गांव में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला ‘ बर्ड फेस्टिवल’ आगामी 31 जनवरी 21 को प्रारम्भ होने जा रहा है जो तीन दिन तक चलेगा, जिसका आयोजन दुर्ग

वन संभाग के बेमेतरा जिला द्वारा किया जा रहा है आयोजन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।
तीन दिन चलनी वाली बर्ड फेस्टिवल का पंजीयन ऑन लाइन वन विभाग के दुर्ग डिवीजन में किया जा रहा है। विभाग और उसकी सहयोगी संस्था क्रो फाउंडेशन नोवानेचर

वाइल्डलाइफ वेलफेयर के द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे जिसमें विशेषज्ञों के द्वारा अलग अलग विषयों पर ब्यख्यान किए जाएंगे ,स्कुली बच्चों के लिए गिधवा से परसदा तक “पिनटेल मैराथन” का आयोजन किया जायेगा, साथ ही प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लाइव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का

(फोटो – राजेंद्र सिंह कलवी)
समापन कय्या जाएगा।
गिधवा और परसदा नांदघाट से मुंगेली जाने वाली सड़क से 8वे कि.मी. पर स्थित है जहां क्रमशः 100 -125 एकड़ का जल भराव वाला जलाशय है। यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों का अघोषित अभ्यारण्य माना जाता है।
सर्दियों की दस्तक के साथ अक्टूबर से मार्च के बीच यहां यूरोप, मंगोलिया, बर्मा और बंग्लादेश से जलीय पक्षियों का आगमन होता है। जलाशय की मछलियां ,गांव की हम भूमि और जैव विविधता इन पक्षियों को आकर्षित करती हैं। दोनों जगहों पर वाटर बॉडी में गैन्डवाल,नार्दन पिनटेल रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कामन पोचार्ड ,मार्श,सेंड पाइपर, कॉमन सेंड पाइपर ,कॉमन ग्रीन शेंक, कॉमन रेड शेंक आदि जलीय और थलीय पक्षियां हजारों की तादात में कलरव करते है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

