पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़)
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 23 जनवरी 2021 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर, जी ई रोड़ , रायपुर में माननीय श्री भूपेश बघेल जी, मुख्य मंत्री जी की मुख्य आतिथ्य में एवं माननीय डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम जी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई है । इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथिगण में माननीय श्री मनोज मंडावी जी, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, माननीय श्री कवासी लखमा जी, मंत्री वाणिज्यिक कर, आबकारी एवं उद्योग, माननीय श्री अमरजीत सिंह भगत जी,मंत्री योजना, खाद्य, संस्कृति विभाग, माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी, मंत्री, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, विशिष्ट अतिथि गण माननीय श्री चिंतामणि महाराज, विधायक एवं संसदीय सचिव, माननीय श्री एसपी सोरी जी, विधायक एवं संसदीय सचिव, माननीय श्री इंद्र शाह मंडावी जी, विधायक एवं संसदीय सचिव, माननीय श्री यू डी मिंज जी, विधायक एवं संसदीय सचिव के आतिथ्य में आयोजित है । सभी अधिकारियों /कर्मचारियों से आग्रह है कि वे इस शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवें ।
(मोहन कोमरे),
महासचिव,
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

