🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिंदल स्टील एंड पॉवर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बाइक पर पूरे शहर का भ्रमण किया

On: August 14, 2022 3:30 AM

भारत माता के जयघोष के साथ जेएसपी से निकली तिरंगा यात्रा

रायगढ़. (वायरलेस न्यूज) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिंदल स्टील एंड पॉवर परिवार ने षनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। संयंत्र से सैकड़ों बाइक और दोपहिया वाहनों पर सवार जेएसपी परिवार के सदस्यों ने भारत माता की जयघोष के साथ पूरे षहर का भ्रमण किया। इस दौरान देषभक्ति गीतों पर झूमते हुए उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में षामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान पूरा षहर तिरंगे के रंग मंे रंगा नजर आया।


देष में स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिंदल स्टील एंड पॉवर में पिछले पखवाड़े से निरंतर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संयंत्र परिसर के साथ ही आसपास के गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिंदल स्टील एंड पॉवर ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। दोपहर 3 बजे संयंत्र परिसर स्थित जिंदल समूह के संस्थापक श्री ओमप्रकाष जिंदल की प्रतिमा के पास जेएसपी परिवार के सदस्य जुटे। यहां सभी के दोपहिया वाहनों को स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े बैनर-पोस्टर्स से सजाया गया। साथ ही हर वाहन में सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज लगाया गया। यहां संयंत्र प्रमुख श्री रमेष कुमार अजमेरिया के साथ एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री सत्येन्द्र सिंह एवं श्री संजीव चौहान ने झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों में सवार जेएसपी परिवार के सदस्य कतारबद्ध होकर रायगढ़ के लिए निकले। वे लगातार भारतमाता की जय और वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। यात्रा के साथ चल रहे म्यूजिक सिस्टम पर बज रहे देषभक्ति गीतों की धुन पर आसपास हर कोई थिरक रहा था। पूरे रास्ते देषभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुए सीएमओ तिराहा, ढिमरापुर चौक, कोतरा रोड थाना, सत्तीगुड़ी चौक, स्टेषन चौक होते हुए तिरंगा यात्रा गांधी चौक पहुंची। यहां संयंत्र प्रमुख श्री आर अजमेरिया, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री सत्येन्द्र सिंह एवं श्री संजीव चौहान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने भी महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद सुभाष चौक, हंडी चौक होते हुए यात्रा घड़ी चौक, केवड़ाबाड़ी चौक होते हुए वापस संयंत्र की ओर लौटी। संयंत्र परिसर में तिरंगा यात्रा ने जिंदलगढ़, हिल व्यू कॉलोनी सहित कंपनी की सभी कॉलोनियों का भ्रमण किया। अंत में सीएंडडी कॉलोनी में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए संयंत्र प्रमुख श्री अजमेरिया ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के दौरान संयंत्र से लेकर रायगढ़ की सड़कों तक अद्भुत दृष्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में षामिल जेएसपी परिवार के सभी सदस्य देषभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि देष के प्रत्येक नागरिक को तिरंगा फहराने के लिए जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उनके ही प्रयास से देष के हर नागरिक को सम्मान और षान के साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का अधिकार मिल सका। श्री अजमेरिया ने कहा कि जेएसपी परिवार आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री सत्येन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा की के दौरान सभी के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा में षामिल लोग तो उत्साहित थे ही, रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों और राहगीरों ने भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यह अभूतपूर्व था। उन्होंने सभी से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री संजीव चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है। इसे षान से लहराते देखना हर भारतवासी के लिए सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की इस पुण्यधरा से ही तिरंगे को ससम्मान फहराने की स्वतंत्रता के लिए कानूनी लड़ाई चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने षुरू की थी। यह बड़ी खुषी की बात है कि आज देष के हर घर में तिरंगा लहराने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जेएसपी परिवार उत्साह से हिस्सा ले रहा है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के लिए अनुमति प्रदान करने और सहयोग के लिए प्रशासन एवं पुलिस का आभार जताया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment