🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे , मुख्यालय के उपनिरीक्षक को भारतीय पुलिस पदक का सम्मान

On: August 15, 2022 7:27 AM

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे , मुख्यालय के उपनिरीक्षक को भारतीय पुलिस पदक का सम्मान ।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 14 अगस्त 2022)

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में एनालिटिकल एंड डाटा विंग में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ श्री एन. सुब्बा राव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए देश के राष्ट्रपति महोदया द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2022 के शुभ अवसर पर इन्हे भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है ।

श्री एन. सुब्बा राव, उप निरीक्षक के द्वारा यह पदक प्राप्त कर पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मान बढाया है ।

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आजादी के 75वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर पुरे जोन में धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में इस पुरस्कार ने सभी बल सदस्यों के मनोबल को बढ़ाया है ।

श्री सुब्बा राव सर्वप्रथम भारतीय रेलवे के आरपीएफ विभाग में वर्ष 1995 में आरक्षक के पद पर ज्वाइन किये थे और अपने कठिन परिश्रम के बदौलत आज उपनिरीक्षक के पद पर पहुचे है और अब तक इन्होंने अपनी 26 वर्ष की गौरवशाली रेलसेवा को पूरा कर लिया है ।

श्री सुब्बा राव के इस सम्मान पर इनके पदक पाने पर महानिरीक्षक -सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उपमहानिरीक्षक -सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त /रेसुब /द्पुमरे /बिलासपुर के द्वारा इन्हें बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment