🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गोकुलधाम के पास टूटे तार को जोड़ने पानी में तैरकर पहुंचे विद्युतकर्मी
कर्मियों ने दिखाया साहस-कार्यपालक निदेशक

On: August 18, 2022 2:09 PM


टूटे तार को जोड़ने पानी में तैरकर पहुंचे विद्युतकर्मी
कर्मियों ने दिखाया साहस-कार्यपालक निदेशक

बिलासपुर `(वायरलेस न्यूज 18 अगस्त 2022) – जिले में हो रही तीव्र वर्षा में भी विद्युत कंपनी पूरी तरह मुस्तैद है। इस तेज बारिश मेें विद्युत कर्मियों को निरंतर बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैें। बीते दिनों घुरू-अमेरी फीडर के पास पोल में खराबी आ जाने से घुरू, अमेरी एवं उस्लापुर की सप्लाई बाधित हो गई थी। जिसका सुधार कार्य प्रारंभ करने के पश्चात पता चला कि जिस पोल में खराबी आई है वहां पर लगभग 10 फीट पानी भरा हुआ है तथा वह गोकले नाला के करीब तेज बहाव वाले स्थान पर स्थित है। इसके अलावा उक्त स्थल तक 350 मीटर तैरकर ही पहंुचा जा सकता था। अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे व कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तत्काल ही आवश्यक सामग्री लेकर विद्युत कर्मी तैरकर स्थल में पहुंचे तथा सुधार कार्य पूर्ण कर विद्युत सप्लाई बहाल की।
सकरी उपसंभाग के सहायक अभियंता श्री संतोष कंवर ने बताया कि 33/11 केव्ही उपकेन्द्र गोकुल धाम से घुरू-अमेरी फीड़र से निकलने वाली लाईन में ग्राम घुरू के पास एक पोल का तार टूट जाने से विद्युत सप्लाई बाधित हुई थी। जिसे कनिष्ठ अभियंता श्री हरिनारायण लहरी एवं तकनीकी कर्मचारी श्री राकेश श्रीवास, कृष्णा प्रजापति, ओमप्रकाश खुंटे, रामकुमार देवांगन एवं ठेका कर्मचारी श्री बद्री उजागर, मुकेश वस्त्रकार तथा उमेश वस्त्रकार की टीम ने टूटे हुए तार को जोड़ा, जिससे विद्युत सप्लाई आरंभ की जा सकी। कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुये तैरकर इस कार्य को पूर्ण किया।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि सकरी वितरण केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बहुत ही साहस का काम किया है, जो कि प्रशंसनीय है। इसके लिए उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment