ऑपरेशन यात्री सुरक्षा**के तहत एक अपचारी बालक सहित तीन मोबाईल चोर रेसुब के हत्थे चढ़े
डोंगरगढ़। (वायरलेस न्यूज़ ।)रेल्वे स्टेशन के अंदर से यात्री का हजारो का मोबाइल चोरी करने वाले तीन चोर रेसुब डोंगरगढ़ की सक्रियता से कल पकड़े गए रेसुब ने तीनों को जीआरपी को सौप दिया है। इस संबन्ध में डोंगरगढ़ रेसुब पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह ने वायरलेस न्यूज़ को बताया दिनांक 15.08.2022 को शारेपु डोंगरगढ़ में दर्ज अपराध क्र 14/22 धारा 379,34 आईपीसी के आरोपियों की खोजबीन एवं पतासाजी के दौरान सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जिसमें तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया जिन्हें फर्यादी को दिखाया जिसके द्वार पहचान पुष्टि की गई।इसके पश्चात घटना में संलिप्त संदिग्ध आरोपियों की पतासाजी एवम गिरफ्तारी हेतु टास्क टीम गठित किया जिसमे पोस्ट के उप निरीक्षक अखिलेश कुमार एवं प्रआ एके दुबे, आरक्षक सोनू, आरक्षक नविंद्र के साथ टीम द्वारा डोंगरगढ़ के स्टेशन परिसर ,सर्कुलेटिंग एरिया में चेक किया गया एवं इसके बाद लोकल पुलिस डोंगरगढ़ से समन्वय किया गया एवम मुखबिर को लगाया गया ।इसी क्रम में आज दिनाँक 16.08.22 को पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय लगभग 07.30 बजे संदिग्ध एक व्यक्ति को बुधवारीपारा मजार के पास देखा गया जो हम लोगों को देखकर भागने लगा, जिसको घेराबदी कर पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर अपना नाम रोहीत शर्मा वल्द मंगल शर्मा उम्र -18 वर्श निवासी- बुधवारी पारा वार्ड नं 14 थाना-डोंगरगढ जिला-राजनांदगांव बताया एवं दिनांक 15.08.2022 को एक यात्री का मोबाइल चोरी करना स्वीकार कियाएवं आगे घटना में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछने के बाद उसे साथ लेकर बताये अनुसार छोटी माता मंदिर के पास पत्थरटोला गाँव से एक संलिप्त साथी विकास पासी वल्द मुकेश पासी उम्र 20 वर्श निवासी- लाल खदान मामन वार्ड नं 04 थाना-तोरवा जिला-बिलासपुर से पकड़ा उक्त दोनों आरोपियों के निशानदेही के आधार पर बुधवारी पारा से एक अपचारी बालक उम्र 16 वर्श निवासी- बुधवारी पारा वार्ड नं 14 थाना-डोंगरगढ जिला-राजनांदगांव (छग) तीसरे संलिप्त को पकड़ा गया उक्त तीनो आरोपियों की एवम बरामद मोबाइल की पहचान पुष्टि फ़रियादी ज्ञानेष्वर मंडावी के द्वारा कराई गई।जाँच के दौरान आरोपी विकास पासी के पास से चोरित एक नग रेड्मी नोट 8 नीले रंग का मोबाइल बिना सिम के बरामद हुआ सिम के विषय में बताया कि मैंने सिम को तोड़ कर फेक दिया एवं दुसरे आरोपी रोहित शर्मा के पास से 300 रुपए नगद एवं तीसरे आरोपी अपचारी बालक के पास से 310 रुपए नगद बरामद हुआ एवं 90 रुपए को तीनो के द्वारा खानेपीने में खर्च करना बताये उनके पास से एक रेडमी नोट 8 की किमत 13000/- रू एवं 610/-नगद जिसकी कुल किमत 13,610 /- बरामद किया गया।
उक्त तीनो आरोपीयो के साथ जप्ती कर एक रेडमी नोट 8 एवं 610/- नगद के साथ पकडे जाने पर मय आरोपीयो एवं बरामद मुद्देमाल के साथ जी.आर.पी डोंगरगढ़ को अग्रिम वैधानिक कानुनी कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

