*बालको की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ “खटिया खड़ी आंदोलन” – 13 मार्च को, कोरबा पहुंचेंगे अमित जोगी*
*13 मार्च को बालको प्रबंधन के विरुद्ध “खटिया खड़ी आंदोलन” करने की अमित जोगी ने किया ऐलान ।*
रायपुर/कोरबा, छत्तीसगढ़, ( वायरलेस न्यूज 11 मार्च 2026) । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी करते हुए बालको प्रबंधन की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को वे कोरबा स्थित बालको क्षेत्र में “खटिया खड़ी आंदोलन” में शामिल होने के लिए स्वयं पहुंचेंगे।
अमित जोगी ने अपने संदेश में कहा कि यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि बालको के कर्मचारी और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है। इस आंदोलन का नेतृत्व स्वयं कर्मचारी और मजदूर करेंगे तथा उनके साथ न्याय दिलाने के लिए वे उनके बीच उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बालको प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों और मजदूरों के साथ अन्यायपूर्ण नीतियां जारी रहीं, तो इस बार आंदोलन और भी मजबूत रूप से खड़ा होगा। उन्होंने कहा, “हम इस बार डटकर खड़े रहेंगे, पीछे नहीं हटेंगे और आपकी मजदूर विरोधी नीतियों की खटिया खड़ी कर देंगे।”
अमित जोगी ने बालको के कर्मचारियों, मजदूरों और क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करें, ताकि प्रबंधन को श्रमिकों के हितों की अनदेखी करने से रोका जा सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, लेकिन श्रमिकों के अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

