बिलासपुर/ गोंदिया।( वायरलेस न्यूज़) नागपुर से आई मंडल टास्क टीम के साथ रेसुब गोंदिया की टीम ने गस्त के दौरान वेटिंग हाल से एक कुख्यात मोबाइल चोर को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है।। इस संबन्ध में रेसुब गोंदिया पोस्ट प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि जीआरपी थाने गोंदिया में धारा 379 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध होने के संबंध आज दिनांक 19.08.22 को आरपीएफ गोंदिया पोस्ट के प्रभारी विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन गोंदिया में संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए जब नागपुर मंडल की आरपीएफ टास्क टीम के प्रभारी उप.नि.मोहम्मद मुगिसुद्दीन तथा आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के कार्यरत ड्यूटी अफसर स.उ.नि. वाई.जी.रामटेके अन्य बल सदस्यों के साथ स्टेशन पर गुप्त निगरानी कर रहे थे इस दौरान लगभग 14:50 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या-1 के वेटिंग हाॅल में एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के बीच उनके सामानों की टोह लेते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया । उसे घेरकर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दौलत केशवराव शिवनकर, उम्र-48 वर्ष, निवासी कोटीटोला, थाना-बाघनदी, तहसील-डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ बताया । आगे पूछताछ करने पर वह गोलमटोल जवाब देने लगा तथा मौके से भागने का प्रयास किया परंतु उक्त बल सदस्यों द्वारा उसे पकड़ लिया गया और रे.सु.ब पोस्ट गोंदिया लाया गया । उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में उसके पास से एक नग सैमसंग कंपनी का गैलेक्सि J-7 माॅडल का मोबाइल बरामद किया गया । मोबाइल के संबंध में उक्त व्यक्ति से पूछने पर शुरू में वह अपना मोबाइल बता बता कर गुमराह करता रहा परंतु मोबाइल का पासवर्ड डालकर उसे खोलने मे असमर्थ रहा । गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 18/19.08.22 की मध्यरात्रि को वह प्लेटफाॅर्म नं-1 के वेटिंग हाॅल में गया था और सोए हुए एक यात्री की जेब से उक्त मोबाईल को निकाला था । इसके पश्चात उपरोक्त मोबाइल के संबंध में शा.रे.पु गोंदिया से समन्वय करते हुए पूछताछ करने पर पता चला कि इस मोबाइल की चोरी के संबंध में एक फरियादी यात्री श्री महेश श्रीराम हेमने, उम्र-36 वर्ष, निवासी ग्राम घाटटेमनी, तहसील-अमगांव, थाना-आंमगांव, मोबाइल नंबर-9552742852 द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । इससे उक्त मोबाईल के चोरी किए जाने की पुष्टि हो गई । इसके बाद पकडे़ गए को उसके पास से बरामद मोबाइल के साथ आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु उसके स्वास्थ जांच उपरांत शासकीय रेल पुलिस गोंदिया को सुपुर्द किया गया जहाॅं आरोपी के विरूध्द अपराध क्रं 87/2022, धारा 379 भा.द.वि, दिनांक 19.08.22 को एक मामला पंजीबध्द किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

