आरोपी की पत्नी ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप, मामले को गंभीरता से लें सरकार -JCCJ
अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं, कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं
रायपुर, (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़, दिनांक 21 अगस्त 2022। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने राजधानी के गोल बाजार थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में गिरफ्तार दुर्ग जिला के निवासी आरोपी संजय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने पर सवाल उठाते हुए कहा आरोपी संजय यादव की पत्नी ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पुलिस पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पति के सिर पर डंडे से वार करने और पैसा देकर मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाई है। जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। इस प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग करते हुए भगवानू नायक ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा है “अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं” कानून को हाथ में लेने का किसी को भी अधिकार नहीं है चाहे वह पुलिस ही क्यों ना हो ? उन्होंने कहा अगर पुलिस हिरासत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस पर अपने आप सवाल खड़ा हो जाता है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

