रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के पकरीटोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है। जिस पर सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई रद्द होने के पीछे विधायकों की पहल नहीं, बल्कि जनता का डर है।
जनता का विरोध और जबरदस्त जनाक्रोश देखते हुए सरकार डर गई और सरकार को पीछे हटना पड़ा। श्रीमती साय ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री, सरकार और विधायकों को जनभावना की फिक्र होती तो जनसुनवाई की तारीख ही तय नहीं की जाती। बॉक्साइड माइंस कम्पनी को जिले के विधायक स्थापित करने के फिराक में थे। लेकिन जब जिले की जनता और भाजपा ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो सरकार डर गई और आनन फानन में जनसुनवाई स्थगित कर दी गयी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

