🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रैक अनुपलब्धता के कारण 9 सितम्बर को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ,नर्मदा एक्सप्रेस का चंदिया रोड़ स्टेशन तथा सारनाथ एक्सप्रेस का जैतहरी स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा

On: September 8, 2022 10:36 AM

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज) 08 सितम्बर 2022 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव बिलासपुर मंडल के चंदिया रोड़ स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव बिलासपुर मंडल के जैतहरी स्टेशन में दिया जा रहा है । यह सुविधा दिनांक 10 सितम्बर 2022 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर तथा दिनांक 09 सितम्बर 2022 को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर से लागू होगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, *चंदिया रोड़* स्टेशन 17.01 बजे पहुंचेगी तथा 17.03 बजे रवाना होगी | गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस *चंदिया रोड़ स्टेशन* 08.01 बजे पहुंचेगी तथा 08.03 बजे रवाना होगी |

जैतहरी स्टेशन में ठहराव की सुविधा दिनांक 09 सितम्बर 2022 को दुर्ग तथा छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग से लागू होगी । यह सुविधा आगामी 06 महीने तक रहेगी | गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, जैतहरी स्टेशन 01.26 बजे पहुंचेगी तथा 01.28 बजे रवाना होगी | गाड़ी संख्या 15159 छपरा–दुर्ग एक्सप्रेस जैतहरी स्टेशन 00.29 बजे पहुंचेगी तथा 00.31 बजे रवाना होगी |
रैक अनुपलब्धता के कारण कल दिनांक 09 सितम्बर 2022 को इतवारी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment