ऑपरेशन सेवा के तहत ………. रेसुब रायगढ की महिला कांस्टेबलो ने वृद्ध रेल यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाने की मानवीय सेवा

रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज) रेसुब बल ने ऑपरेशन सेवा के तहत बुधवार से शुरू किए अभियान के तहत वृद्ध , बुजुर्ग महिलाओं और विकलांग लोगो को ट्रेन में चढ़ने में मदद कर मानवीय सेवा में जुट गया है। रेसुब रायगढ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में रेसुब द्वारा बुजुर्ग महिला रेल यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाने उतारने केलिए रेसुब में तैनात महिला कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के द्वारा वृद्ध , बुजुर्ग महिलाओ की मदद की जा रही है जिससे बुजुर्ग महिलाओं को मेल एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा कर सके कल बुधवार को रेसुब रायगढ की महिला कांस्टेबल खिलेश्वरी सिन्हा और ज्योति ठाकरे ने बुजुर्ग महिला रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने अपना फर्ज निभाते हुए मानवीय सेवा की है। रेसुब रायगढ की इस मानवीय सेवा की हर ओर चर्चा है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

