पाली थाना प्रभारी के द्वारा इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में छात्र छात्राओं को दी गई नशा मुक्ति एवं यातायात संबंधित जानकारी

कोरबा /पाली (वायरलेस न्यूज) इंडियन पब्लिक स्कूल में पाली थाना प्रभारी द्वारा स्कूल छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति एवं यातायात से संबंधित जानकारी दी गई।जिसमें थाना प्रभारी तेजकुमार यादव के द्वारा सड़क परिवहन और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाने, नाबालिगों को दुपहिया वाहन चालन न करने, हेलमेट का उपयोग करने, हमेशा बाएं हाथ की ओर चलने, ओवरटेक न करने,चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करने, सिग्नल को देखकर वाहन चालन करने, तीव्र गति से वाहन ना चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाने, एवं
नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें बताया गया
कि नशा करने वाले व्यक्ति अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वे कोई भी अपराध कर सकते हैं।नशे की प्रवृत्ति को रोकना सभी की जिम्मेदारी है।उनके प्रति जिम्मेदारी निभा करके ही नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है।लोग नशे के आदी होने के बाद पहले नशे की चीज और फिर इलाज पर पैसा भी फालतू खर्च करते है। काम-धंधा छूट जाता है। पैसे की तंगी होने पर नशे का शिकार चोरी, डकैती जैसे आदि अन्य गैर-कानूनी काम भी करने लग जाते हैं।नशे करने के कारण अपने परिवार का उचित ढंग से पालन पोषण नहीं कर पाते। एवं नशा करने वाले पदार्थो से शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव की जानकारी की जानकारी दी गई।
श्री यादव ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘निजात’ अभियान के माध्यम से नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और लोगों को नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राकेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में पाली थानाप्रभारी श्री तेजकुमार यादव अपने स्टाफ आरक्षक सुशांत टोप्पो , महिला आरक्षक सावित्री इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल एच आर ओगरे सर ने भी बच्चों को नशीले पदार्थो से दूर रहने,यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई । स्कूल के स्टाफ अनिल कश्यप सर, शेषन पण्डा सर, दुर्गेश धीवर सर, सन्दीप तिवारी सर, शिवानी मिश्रा मेम,श्रीमती रीना मेम, श्रीमती ललिता मेम, श्रीमती नन्दनी मेम,श्रीमती खुशबू मेम, श्रीमती दीक्षा मेम, अंकिता मेम, शुभाशनी मेम एवम अन्य स्टाफ उपस्थित थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

