🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में संपन्न

On: September 11, 2022 4:09 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में संपन्न
सत्येंद्र कौशिक बने छत्तीसगढ कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को बिलासपुर के गया सदन में सम्पन्न हुई। प्रांताध्यक्ष इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रमुख रुप से पाँच महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। पहला, कुर्मी क्षत्रीय चेतना मंच का प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, संभागीय टीम, जिला युवा प्रकोष्ठ व नगर टीम का गठन करना। दूसरा पटेल जयंती पखवाड़ा के लिए आयोजन स्थान व आयोजन के प्रभारी व तिथी का निर्धारण। दूसरा 06 नवंबर दिन रविवार को बिलासपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य जयंती की रुपरेखा पर चर्चा। चौथा कुर्मि चेतना पंचांग वर्ष 2023 के प्रकाशन की तैयारी। उपरोक्त विषयों पर गंभीरता से चर्चा किया गया जिसमें पूर्व प्रांताध्यक्ष डा हेमंत कौशिक, बी आर कौशिक, राजेन्द्र चंद्राकर, नंदिनी पाटनवार, सुषमा कश्यप ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। नवीन प्रांताध्यक्ष इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई के नेतृत्व में आयोजित इस प्रथम बैठक में चेतना पंचांग के संयोजक के पद पर जितेन्द्र सिंगरोल, *प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सत्येन्द्र कौशिक की सर्वसम्मती से नियुक्त किया गया* , वही प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती कश्यप, सचिव माला चंद्राकर, संभाग अध्यक्ष के पद पर प्रदीप कौशिक, संभाग सचिव यदुनंदन कौशिक, जिला ग्रामीण अघ्यक्ष देवकुमार चंद्राकर, नगर अध्यक्ष रवीन्द्र पाटनवार, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार वर्मा का चयन किया गया। प्रदेश स्तरीय बैठक में पटेल जयंती पखवाड़ा के लिए कार्यक्रम तय किय गए जिसमें 27 अकटूबर को कर्मा, बसहा, बेलतरा में सत्येन्द्र कौशिक के संयोजन में, 28 अक्टूबर को बरतोरी में बी पी चंद्रा के संयोजन में, 29 अक्टूबर को भरेवा में दीलिप कौशिक के संयोजन में, 29 अक्टूबर को तिफरा में रवीन्द्र पाटनवार की अगुवाई में, 30 अक्टूबर को सिलदहा, रामबोड़ में रोहित कौशिक के संयोजन में, 31 अक्टूबर को रतनपुर में सत्येन्द्र कौशिक, तखतपुर में प्रदीप कौशिक के संयोजन में, 01 नवंबर को धनिया में, 02 नवंबर को जरहागाँव मे गेंदराम कश्यप के संयोजन में, 03 नवंबर को मुगेंली - लोरमी में देवी चंद्राकर के संयोजन में पटेल जयंती का आयोजन किया जाएगा। उक्त पखवाड़ा के कार्यक्रमों में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी अतिथी के रुप में शामिल होंगे। साथ ही भव्य पटेल जयंती का आयोजन दिनांक 06 नवंबर , रविवार को करने का निर्णय लिया गया। जिसमंे मुख्य अभ्यागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। पटेल जयंती में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन में रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम भी रखा जाएगा। बैठक के प्रारंभ में प्रदेशाध्यक्ष इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई ने उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से चेतना मंच को उत्तरोतर प्रगतिपथ पर ले जाएंगे। साथ ही वे सभी को मान सम्मान देते रहेंगे। कोई भी स्वजातीय कभी भी अपने सुझाव और शिकायत दे सकेंगे। इस अवसर पर डा. हेमंत कौशिक ने संगठन के नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रांताध्यक्ष बी आर कौशिक ने कुर्मि पंचाग के प्रकाशन और वितरण की जटीलता से परिचय कराते हुए कहा कि यह पंचाग हमारे समाज की पहचान है, इसके वितरण के लिए जिम्मेदार साथियों की आवश्यकता सदैव होगी। सत्येनद्र कौशिक, भारती कश्यप ने नई जिममेदारी प्रदान करने के लिए समाज को धन्यवाद दिया। बैठक का संचालन सफल महासचिव विश्वनाथ कश्यप ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने किया। बैठक में देवनारायण कश्यप,मोहन लाल कश्यप, जमुना पाटनवार, प्रीतम कश्यप, विनय कश्यप, जनकराम वर्मा, ईश्वरी चंद्राकर, शकुन्तला पाटनवार, पुनीत राम कश्यप, रामशरण कश्यप और अर्थ वर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment