बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)16 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र में भारतरत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अभियंता दिवस का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.) श्री संजय पटेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता श्री संदीप गुप्ता द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने उपस्थित अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को महान इंजीनियर मोक्षगंुडम विश्वेश्वरैया जी की उपलब्धियों एवं कार्यकुशलता को अंगीकार करने एवं उन्हें स्मरण करने हेतु राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है। उन्होने बताया कि वे सभी भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता श्री गुप्ता ने सभी को इंजीनियर्स डे की बधाई दी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री एन.के.बोरकर, श्री बी.पी.जायसवाल, श्री कोमेजवार, श्रीमती मधु मिंज कार्यपालन अभियंता श्री पी.आर.साहु, श्री अमर चौधरी, श्री सी. एम.कुमार, श्री राजेश कुमार झा, प्रदेश महासचिव पत्रोपाधि अभियंता संघ श्री बी.बी.जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजेश चौहान, सचिव श्री गिरीश श्रीवास्तव केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री के.सी.जोशी एवं बडी संख्या में अभियंतागण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

