बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल, सिम्स, अपोलो हास्पिटल एवं बालाजी ब्लड बैंक मंगला में प्रातः साढ़ दस (10.30) बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वृहद रूप से आयोजित इस रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जायेगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महामंत्री सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता से आग्रह किया है कि रक्तदान शिविर हेतु बनाई गई कार्य योजना अनुसार अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर रक्तदान करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

