रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) – रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ द्वारा तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे आयोजन के दूसरे दिन भव्य भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमे विधायक प्रकाश नायक द्वारा प्रमुख रूप से उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते हुए आमजन के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की गई। वही विधायक द्वारा भंडारे मे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया ।विदित हो कि रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ द्वारा यह आयोजन प्रथम वर्ष किया जा रहा है।वही विसर्जन कार्यक्रम का भी आयोजन भव्य रूप से करने की बात आयोजको द्वारा कही जा रही है।जिसमे तीसरे दिवस विसर्जन यात्रा स्थानीय रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी।जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से संघ के सदस्यों में सतीश चौबे,बजरंग पटेल,संजय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,आशीष यादव,दीपक बापोड़िया, अभि श्रीवास,सीताराम पटेल सहित अन्य सदस्यों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

