किशोर कर, ब्यूरो महासमुन्द
दो माह में 20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों तक साइबर जागरूकता अभियान पहुंचाने का बनाया विश्व रिकॉर्ड
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई ने एसपी भोजराम पटेल का किया सम्मान
महासमुन्द – महासमुन्द पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हैं सामुदायिक पुलिसिंग अभियान खाकी के रंग स्कूल के संग के व्यापक सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली। मात्र 2 महीने में ही 20 हजार से अधिक बच्चों को साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर साइबर फ्रॉड के विरुद्ध बच्चों को जागरूक किया गया और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में स्कूली बच्चों के मध्य साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करने हेतु खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम का अभियान व्यापक रूप में चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के लगातार प्रचार प्रसार व सफलतापूर्वक आयोजन के परिणाम स्वरुप ही 20 हजार से अधिक बच्चे उक्त अभियान के तहत लाभान्वित किए जा चुके हैं महासमुंद पुलिस के इस अभियान को की साइबर फ्रॉड के विरुद्ध जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े अभियान के रूप में वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। महासमुंद पुलिस का यह अभियान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया। हम आपको बता दें कि महासमुंद के श्री शंकराचार्य सभागार में आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग अभियान खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल नगर पालिका महासमुंद अध्यक्ष राशि महिलांग, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, वनोपज संघ जिला अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर तथा प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर महासमुंद नीलेश खीरसागर डीएफओ पंकज राजपूत जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक समाज सेविका शैलजा व सरिता तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

