कोरबा, (वायरलेस न्यूज 21 सितंबर 22 ) श्रीवास (नाई) सामाजिक कल्याण समिति जिला कोरबा का चुनाव बड़े ही शांति और सहजता के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में प्रत्याशियों के बीच काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। इस चुनाव में पूरे जिलेभर से स्वजातीय बंधु अपना कीमती मत देने पहुंचे थे, जिन्होंने अपना कीमती मत प्रत्याशी को दिया और विजयी की प्राप्ति हुई। चुनाव में काफी भीड़भाड़ थी, प्रत्याशी गेट के बाहर मतदाताओं से विनती कर रहे थे और अंत तक घोषणा के इंतजार में थे। वायरलेस न्यूज़ ने भी शुरू से लेकर अंत तक चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाई, साथ ही कोरबा ब्यूरो प्रमुख पुष्पेंद्र श्रीवास भी चुनाव स्थल पर अंत तक डटे रहे और घोषणा होते तक हमें अपडेट देते रहे।
इस बार अध्यक्ष पद पर कुल तीन प्रत्याशी खड़े हुए थे जिनमें मोहन लाल श्रीवास 427 मतों के साथ विजयी घोषित हुए। लीलाधर श्रीवास को 316 वोट और लक्ष्मण श्रीवास को 255 मतों की प्राप्ति के साथ मात मिली। वहीं उपाध्यक्ष पद पर खड़े उम्मीदवारों में कन्हैया लाल ने 573 मतों के साथ बाजी मारी और प्रमोद श्रीवास को 214 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा। सचिव पद पर 636 मतों के साथ शत्रुहन श्रीवास को जीत मिली। कोषाध्यक्ष के पद पर कृष्णा कुमार ने 533 मतों के साथ बाजी मारी। संयुक्त सचिव के पद पर रामानुज श्रीवास ने 538 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर विजयी हुए मोहन लाल श्रीवास ने चर्चा करते हुए कहा कि यह जीत मेरी जीत नही है, यह जीत पूरे श्रीवास (नाई) सामाजिक कल्याण समिति की जीत है। उन्होंने अपने पूरे टीम के साथ साथ चुनाव अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जो टीम ने काम किया यह सर्वोपरि है। आगे वीडियो में देखिए अन्य पदाधिकारियों ने क्या कहा-
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

