कोरबा /पाली (वायरलेस न्यूज)▪️निजात अभियान के प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार कराए गए पेन का बच्चों को किया गया वितरण पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे *निजात अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक 20/09/2022 को नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह व हरदीबाजार प्रभारी मयंक मिश्रा द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरदीबाजार में जाकर प्राचार्या श्रीमती रमा उमानेड़ी एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति मे स्कूली बच्चों को

अवैध नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के संबंध जारी *अभिव्यक्ति एप्प* के बारे जानकारी प्रदान करते हुए गुड टच बैड टच, साईबर अपराध ,यातायात नियमों के सबंध मे छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गई तथा आम जन व छात्र छात्राओं की जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के मार्गदर्शन में विशेष रूप से तैयार किये गए पेन व पाम्पलेट का वितरण किया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

