बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज) वर्ष 85 से 90 के बीच “चिंगारी” को कौन नहीं जानता था बच्चे से लेकर बड़ों की ज़ुबान में “सीपत की एक चिंगारी अरुण तिवारी ” उन दिनों बस एक ही नाम गूंजा करती थी , और चिंगारी नाम कोई और नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने सीपत विधानसभा के पूर्व विधायक श्री अरुण तिवारी को दिया था वे उन्हें इसी नाम से पुकारा करते थे जो आज राजनीति से दूर

रतनपुर में ‘वानप्रस्थ आश्रम’ में अपना समय गुजार रहे हैं,लेकिन चिंगारी की चर्चा फिर से एकबार सुलगा है वह इस बार अपने जीवन की आत्मकथा को एक पुस्तक का रूप पिरोया है जिसका नाम उन्होंने “आत्ममुग्ध चिंगारी” रखा है, जिसका विमोचन 22 सितम्बर को पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर एवम छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की गौरवमयी उपस्थिति में किया जाएगा।
मैं (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) उन दिनों पत्रकारिता में कार्यरत रहा और मुझे याद है कि वर्ष 85 में पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी की बिलासपुर में एक चुनावी सभा थी तत्कालीन बिलासपुर संभाग में 19 विधानसभा सीट हुआ करती थी और चुनाव बाद सभी सीट कांग्रेस की झोली में गई थी । चुनावी सभा में राजीव गांधी ने मंच से युवा नेता का नाम ही अकेले लिया था बाकी किसी नेता का नाम नहीं लिया।श्री अरुण तिवारी केवल एक टर्म के पूरा विधायक रहे। बाद में शुक्ला बंधुओं की गुटीय राजनीति के चलते उन्हें टिकट से वंचित होना पड़ा था।
इस पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, छत्तीसगढ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह विधायक , रेणु जोगी विधायक, अमित जोगी जकांछ प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती रश्मि सिंह बाजपेयी विधायक संसदीय सचिव, शैलेष पांडेय विधायक ,रजनीश सिंह विधायक, रामशरण यादव महापौर बिलासपुर, शेख नजूरूदीन (छोटे) सभापति नगर निगम बिलासपुर, सहित आर पी मंडल पूर्व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

