कोरबा। (वायरलेस न्यूज)एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण पर प्राणघातक हमला कर आहत कर दिया मामले में आहत के पुत्र की सूचना पर पसान पुलिस ने आरोपी को चंद घण्टो में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के अनुअसर प्रार्थी कृष्णा रजक पिता जगदीश रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पोंड़ी कला ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि थुआ नाला पास इसके पिता जगदीश रजक दिनांक 14.9.22 से फूलसाय उरांव के

जमीन में झाला बनाकर चाय नास्ता बेचते आ रहे थे , आज दिनांक 18.9.22 को शाम 5 बजे लगभग फुल साय उरांव इसके पिता के दाहिने जबड़े में टांगी से वार कर प्राण घातक चोट पहुंचाया है जिसे उपचार हेतु जीपीएम अस्पताल ले जाया गया था जहाँ से बिलासपुर सिम्स अस्पताल रिफर किये है फुल साय उरांव इसके पिता का हत्या करने के नियत से प्राण घातक चोट पहुचाया है जिससे जबड़ा पूरी तरह कट गया है । रिपोर्ट पर 307 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एस. के. धारी के द्वारा चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

