घरघोड़ा में आठ अक्टूबर से पदयात्रा शुरू होकर रायगढ़ में दस अक्टूबर को करेगी कलेक्टर का घेराव

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज):- जन हित के विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला भाजपा के नेतृत्व में आगामी आठ अक्टूबर को घरघोडा से रायगढ़ तक पदयात्रा शुरू करेगी l यह पदयात्रा घरघोड मुख्य मार्ग से शुरू होकर दस अक्टूबर को रायगढ़ केलेक्ट्रेट का घेराव करेगी l जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जिला महामंत्री अरुण धर दीवान सतीश बेहरा ने जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश सरकार की नाकामी के कारण शासन प्रशासन में बढ़ते भ्रष्टाचार,जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को शत प्रतिशत पूरा नहीं करने,जिले की जर्जर सड़कों के निर्माण,किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री आवास के आबंटन आदि विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन का शंखनाद कर पदयात्रा करने जा रही है
यह पद यात्रा 8 तारीख को घरघोड़ा से शुरू होगी होकर 10 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट घेराव के साथ संपन्न होगी l इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी जिला भाजपा के साथ पूरे तीन दिनों तक रहेंगे l पदयात्रा के विभिन्न पड़ाव में प्रदेश संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित होंगे जिसमें प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय,संभागीय प्रभारी किरण देव,जिला संगठन सह प्रभारी विकास महतो सहित जिले के वरिष्ठ नेता सत्यानंद राठिया, जगन्नाथ पाणिग्रही,गुरुपाल सिंह भल्ला ,विजय अग्रवाल ,श्रीमती सुनीती राठिया,राजेश शर्मा, विवेक रंजन सिन्हा,बृजेश गुप्ता जवाहर नायक ,रवि भगत,शकील अहमद सहित जिला भाजपा से जुड़े समस्त पदाधिकारी पदयात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि झूठी घोषणाओं के बलबूते प्रदेश में कांग्रेस ने सरकार बना ली लेकिन आधा कार्यकाल व्यतित होने के बाद भी जनता की सुध नहीं ली l
प्रदेश की बदहाल सड़को की वजह से जनता परेशान है l जिले की सड़कें तो प्रदेश सरकार की नाकामी का प्रमाण है। प्रदेश सरकार सहित सरकारी महकमे भ्र्ष्टाचार के आकंठ में डूबे है l
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जनता की बजाय दिल्ली के आकाओं की उम्मीदों कर अधिक खरा उतर रहे है l यही वजह है कि प्रदेश की हालत बद से बद्दतर हो चुकी है। भूपेश सरकार यह स्मरण रखे कि आप जनता के मतों से सत्ता के शिखर तक पहुंचे है l वही जनता के आक्रोश की परिणति पुनः आपको सत्ता से बेदखल कर सकती है।भारतीय जनता पार्टी सदैव जन हित के पक्ष में काम करती आई है सत्ता में रहते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा ही भाजपा का धर्म है l योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भाजपा सदैव तत्पर रही है।प्रदेश की जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है l विपक्ष का धर्म निभाते हुए प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी जन जन तक पहुंचाना भाजपा का प्रथम कर्तव्य है l विपक्ष धर्म के परिपालन एवं जनहितो के लिए भाजपा सदैव समर्पित रही है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

