19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही
कोरबा ।(वायरलेस न्यूज) पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब,

गांजा,जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को पेट्रोलिंग एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिला कि डोगानाला गणेशपुर के जंगल के पास 1 युवक के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है पाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिया अनुसार युवक को पकड़े जिसपर आरोपी राजकुमार केवट पिता पुनी राम केवट 20 वर्ष निवासी बांका थाना रतनपुर जो गणेशपुर के चौराहे के पास जंगल के किनारे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा था। घटना स्थान पर दबिश देकर मौके पर राजकुमार को शराब बेचते पाया गया जिसके पास एक बड़े बैग में 20 लीटर वाले सफेद जरकिन में भरा हुआ कच्चे महुआ शराब 19 लीटर एवं बिकी रकम 250 रूपये की जप्त किए गए। अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने पाए जाने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध न्यायिक रिमांड तैयार कर मान. न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक डी.आर.ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक विमलेश भगत, प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह राज हिरावण सिंह सरोते , आरक्षक शैलेंद्र तंवर, बिर्जेश कंवर, सुशांत टोप्पो, तेज प्रकाश तेजा, आदि का सक्रिय भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

