बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 25 जनवरी 21)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पूरी परंपरा से समस्त मंडलों एवं कारखानों व मुख्यालय में मनाई जायेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस 2021 समारोह का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय एन.ई.इंस्टीट्यूट मैदान में प्रातः 08. 30 बजे से आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौतम बनर्जी, महाप्रबंधक, द.पू.म.रेलवे होंगे तथा अमिय नंदन सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अगुवाई करेंगे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जन समूह को अपना संदेश देंगे ।
इस कार्यक्रम में द.पू.म.रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलो मे भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर परम्परा अनुसार समारोह आयोजित किये जाएगे, जिसमें समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं रेलवे परिक्षेत्र में संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत रेलवे के आर.पी.एफ. के जवानों, सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं, सेन्ट जॉन्स एम्बुलेंस, एन.सी.सी. एवं स्काउट एण्ड़ गाईड के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा तथा मार्च पास्ट कार्यक्रमों के पश्चात् पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया जायेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

