बिलासपुर/कोरबा (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी कोरबा में राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए दिनाक 14-29 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

हिन्दी पखवाड़ा 2022 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस वर्ष एनटीपीसी कोरबा के जन-जन तक हिन्दी भाषा के उपयोग के संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से कर्मचारियों एवं उनके परिजनो की सहभागिता के लिए निबंध लेखन, सुलेख प्रतियोगिता, श्रुतलेखन, टिप्पण, हिन्दी गीत एवं लोक गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विदित हो कि इन प्रतियोगिताओं में न केवल कर्मचारियों अपितु कर्मचारियों के परिजनो, महिलाओं एवं स्कूल के बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं पखवाड़े के उद्देश्य को सफल किया।
हिन्दी भाषा के प्रसार – प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए, एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक श्री पी एम जेना ने यह संदेश दिया कि “हिंदी हमारी संस्कृति एवं हृदयों से जुड़ी भाषा है । यह विशाल भारत की एकता का सूत्र तथा सभी भाषाओं के बीच एक सेतु है । परियोजना स्तर पर हिंदी के प्रगामी प्रयोग को गति प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं । सरकारी कार्यों के निष्पादन में हमें हिंदी के सहज और सरल शब्दों का प्रयोग करते हुए इसे आगे बढ़ाना है । हम अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें | वही देश आज विकसित वर्ग में हैं, जिन्होंने अपनी भाषा को अपनाया है |”
हिन्दी भाषा के अधिकतम उपयोग को सुदृढ़ करने के लिए कोरबा परियोजना में संयंत्र परिसर एवं टाउनशिप में राजभाषा प्रतिज्ञा, हिन्दी संदेश, हिन्दी भाषा पे विभिन्न उल्लेख, इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है।
एनटीपीसी कोरबा राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के हेतु प्रतिबद्ध है एवं हिन्दी भाषा को अधिकतम उपयोग के लिए निरंतर कार्यरत है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

