बिलासपुर मंडल के नये मंड़ल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने पदभार ग्रहण किया
बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज 10 अक्टूबर 2022) श्री प्रवीण पाण्डेय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंड़ल के नये मंडल रेल प्रबंधक बनाए गए हैं | उन्होने आज दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होने सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर मंडल में चल रहे विकास कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली और संरक्षा पर बल दिया | आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री एवं एमटेक की मास्टर डिग्री प्राप्त श्री पाण्डेय भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं । इसके पूर्व श्री पाण्डेय नार्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में चीफ फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर (सीएफ़टीएम) के पद पर कार्यरत थे। श्री पाण्डेय को बिलासपुर मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक, दानापुर, आगरा, झाँसी, बेंगलुरु व वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, झाँसी व बेंगलुरु मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बेंगलुरु मंडल में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट लखनऊ में डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

