बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एसईसीएल लगाएगा वाटर प्युरीफ़ायर सह वाटर कूलर , आम जनों के लिए नि:शुल्क होगी सुविधा
एसईसीएल ने सीएसआर मद से 70 वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर की स्थापना के लिए बिलासपुर नगर पालिका निगम के 70 वार्डों के लिए रुपये 69.62 लाख की स्वीकृति दी है ।यह राशि सीएसआर मद से दी जा रही है ।
यह कार्य बिलासपुर नगर पालिका निगम के प्रस्ताव तथा जिला कलेक्टर बिलासपुर की अनुशंसा पर किया जा रहा है ।
वाटर प्यूरीफायर सह वाटर कूलर बिना किसी प्रतिबंध के सभी आम जनता के लिए नि: शुल्क उपलब्ध होगा।
कार्य की शर्तों के अधीन, सभी वार्डों में संचालित वाटर प्युरिफ़ायर सह वाटर कूलर के रखरखाव और मरम्मत का कार्य बिलासपुर नगर पालिका निगम द्वारा किया जाएगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

