🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर रानू साहू का गहरा नाता रहा है विवादों से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी विकास कार्यों की फाइल लटकाने को लेकर जमकर फटकार लगाया था मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यों पर भी अड़ंगेबाजी किया करती थीं

On: October 12, 2022 6:21 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) रानू साहू छत्तीसगढ़ के पहले कलेक्टर है जिन पर ईडी की कार्यवाही हुई है पूर्व में कभी किसी कलेक्टर पर ईडी की कार्यवाही हुई हो ऐसी जानकारी में नहीं है ! वैसे भी रायगढ़ क्लेक्टर रानू साहू का गहरा नाता रहा है विवादों में बने रहना ।
रानू साहू जब बिलासपुर में नगर निगम कमिश्नर के पद पर पदस्थ रही तब भी केंद्र और राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से संबंधित फाइलों को अनावश्यक अटकाने का आरोप भी लगते रहे है जिसपर तत्कालीन नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के कोप भाजन बनना पड़ा था और अमर अग्रवाल ने उन्हे कड़ी फटकार लगाई थी। जब तक बिलासपुर में रही पूरा कार्यकाल भी विवादों में ही रहा।
कमोबेश कुछ इसी प्रकार जब कलेक्टर कोरबा रही उस समय भी विवाद उनके ईर्द गिर्द घूमती रही पूरे समय सत्ताधारी दल के मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यों में भी अड़ंगेबाजी का खेल खेला करती थी जिससे नाराज मंत्री जय सिंह अग्रवाल को मीडिया में भी मुखर होकर बोला करते थे उन दिनों जय सिंह अग्रवाल के समर्थकों को कलेक्टर अपने रडार में रख तंग किया करती थी जिसपर मंत्री जी का कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा और बदले में रायगढ़ तबादला हुआ।
कांकेर में भी रहने के दौरान अधिकारियों से नहीं बनता था।
श्रीमती रानू साहू जहा भी रही उन पर आरोप लगता रहा की विकास के कामों को अटकाने शहर विकास के कामकाज में तेजी लाने और फाइलों को तेज गति से निपटाने के बजाय अपने चेंबर में रखने में कुछ ज्यादा ही रुचि दिखाया करती थी।
इनके साथ हमेशा से ही सामंजस्य का अभाव कहें या राजनैतिक गलतफहमी ? दोनो के चलते विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ।
रानू साहू पर ईडी की कार्यवाही को लेकर कल दिनभर तबादले की चर्चा गर्म रही , सत्ताधारी दल से जुड़े दिग्गज भी इस तरह की संभावनाओं से इंकार नही कर रहे हैं?

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment