*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मेधावी विद्यार्थियों को दी बधाई,अंशुल शर्मा से पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ मुलाकात का किया वादा*
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री श्री साहू ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के जिज्ञासु वर्मा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करना तथा बेमेतरा की ओमनी वर्मा एवं रायगढ़ के कृष महंत का शीर्ष स्थानों पर रहना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक, परीरानी प्रधान एवं मुंगेली के अंशुल शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।
इस अवसर पर श्री साहू ने मुंगेली के अंशुल शर्मा से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें विशेष रूप से बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंशुल से शीघ्र मुलाकात कर उनकी पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ के साथ सफलता का उत्सव मनाने का भी वादा किया।
उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, लगन और समर्पण से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

