फरसाबाहर में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवम जन संवाद कार्यक्रम शामिल हुए संसदीय सचिव

जशपुर /(वायरलेस न्यूज)
फरसाबहार में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवम जन संवाद कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज शामिल हुए.
स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंवाद एवं स्वस्थ पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि महिला शक्ति है, उनका सम्मान होना चाहिए। जहां महिला का सम्मान होता है वह घर मंदिर बन जाता है। एक महिला की समस्या महिला ही अच्छी समझ सकती है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोज सागर यादव ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की बहुत अच्छी दोस्त मितानिन है। मितानिनो ने गांव की बहुत सी समस्याएं सामने लाई है। मितानिनो की स्वास्थ्य के साथ-साथ बहुत ही जिम्मेदारी है। मितानिन के भरोसे ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के जर्जर स्वास्थ्य केंद्र को ठीक करा रहे हैं। दवाई तथा उपकरण की व्यवस्था हो रही है। मंगचुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र बनकर तैयार होगा।
कार्यक्रम में शबाब खान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, धनेश टेंगवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरसाबहार, निरंजन ताम्रकार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार, गणेश साय, दरियार सुश्री नवीना पैंकरा जिला पंचायत सदस्य, श्रीमति शीला चौहान जनपद सदस्य, प्रेम शंकर यादव, आशीष सतपति एल्डर मेन नगर पंचायत कुनकुरी, विनय तिर्की जी सरपंच रायकेरा, विजय यादव, हरीश पारीक, आशीष महापात्र, रवि यादव, श्रीमति सरोज सिंह,श्रीमति प्यारी कुजूर,श्रीमति अगाथा जनपद सदस्य और मितानिन बहने और कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

