🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर, कोरबा एवं शहडोल स्टेशनों में पार्किंग स्टैंड का कोटेशन प्रपत्र के आधार पर आबंटन

On: October 31, 2022 3:48 PM

बिलासपुर, कोरबा एवं शहडोल स्टेशनों में पार्किंग स्टैंड का कोटेशन प्रपत्र के आधार पर आबंटन

बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज)
रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर, कोरबा एवं शहडोल स्टेशनों मे निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की पार्किंग स्टैंड के आबंटन के लिए खुली मुहरबंद कोटेशन आमंत्रित किया जा रहा है ।


बिलासपुर स्टेशन में दोपहिया वाहनों के लिए यह कोटेशन आबंटन 90 दिनो के लिए होगी । इसके लिए कोटेशन प्रपत्र दिनांक 04 नवंबर 2022 को 11 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय बिलासपुर में जमा किया जा सकता है ।


कोरबा स्टेशन में निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की पार्किंग स्टैंड के यह कोटेशन आबंटन 90 दिनो के लिए होगी । इसके लिए कोटेशन प्रपत्र दिनांक 03 नवंबर 2022 को 11 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय बिलासपुर में जमा किया जा सकता है ।
इसी प्रकार शहडोल स्टेशन में निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की पार्किंग स्टैंड के यह कोटेशन आबंटन 45 दिनों के लिए होगी । इसके लिए कोटेशन प्रपत्र दिनांक 02 नवंबर 2022 को 11 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय बिलासपुर में जमा किया जा सकता है ।
कोटेशन प्रपत्र वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय बिलासपुर से किसी भी कार्य दिवस में निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है साथ ही स्थानीय वाणिज्य निरीक्षक(कोरबा, शहडोल,बिलासपुर) से भी प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस कोटेशन आबंटन में भाग ले सकते हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment