शिव मंदिर में हुई रामलीला

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) शिव मंदिर डोंगाघाट कतियापारा में रामलीला का भव्य आयोजन हुआ।इसके लिए मैहर ,रींवा से लीला मंडली यहां आई थी। 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चले इस रामलीला में रामायण अनेक प्रसंगों का चित्ताकर्षक मंचन किया गया।मंडली में 15 के करीब कलाकार शामिल थे।इस संगीतमय प्रदर्शन का आनन्द मोहल्ले के लोगों ने भरपूर लिया। मंदिर के व्यवस्थापक तिजऊ राम यादव ने बताया कि मंडली मंदिर में ही ठहरी थी जिसके व्यवस्था भक्तों ने किया। बरसों बाद यहां लीला का आयोजन हुआ।मंदिर के सदस्यों एवं नागरिकों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।मंडली ने अगले वर्ष पुनः आने को भी कहा है।


Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

