बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव की तैयारी परखने अरपा नदी में किया गया मॉक ड्रिल

बिलासपुर, 5 नवंबर 2022/अरपा नदी की छठ घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और होम गार्ड्स की प्रशिक्षित दलों ने हिस्सा लिया। वे प्रशिक्षण में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक हालात में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए, इसका अरपा नदी की छठ घाट पर मंचन और प्रदर्शन किया। इस ड्रिल से वे टीम अपनी तैयारी व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की हालात भी जानी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सौरभकुमार के मार्गदर्शन में यह मॉक ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संयुक्त कलेक्टर और नोडल अधिकारी वैभव क्षेत्रज्ञ ने बताया कि आपदा हमें बताकर नहीं आती। कभी भी यह आ सकती है। ऐसी हालात से निपटने के लिए हमें हमेशा तैयार रहने चाहिए। इसी तैयारी को परखने के लिए हमें समय समय पर मॉक ड्रिल करते हैं। ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

