किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
करंट से हाथी की मौत : वन विभाग की गिरफ्त में आया एक आरोपी, दूसरे की तलाश में जुटा अमला
महासमुन्द-. बलौदा बाजार वन मंडल के देव पुर क्षेत्र के ग्राम पकरीद में हाथी की मौत के मामले में एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. वन विभाग की टीम ने दावा किया है कि 12 घंटे के अंदर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी हो जाएगी. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पकरीद के पास सोमवार को हुई हाथी की मौत के मामले में वन विभाग की टीम ने डीएफओ मयंक अग्रवाल के निर्देश पर छापामार कार्रवाई करते हुए पकरीद के ही नकुल सांवरा को चिखली थाना सांकरा के पास उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया. वहीं एक अन्य आरोपी जोहित बरिहा फरार बताया जा रहा है. वन विभाग की टीम ने दूसरे आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया है. वन विभाग द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि सोमवार की सुबह बालौदाबाजार वन मण्डल के देवपुर वन परिक्षेत्र में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई थी. जिसके बाद घटना स्थल पहुंचे वन अफसरों ने मौके से भारी मात्रा में बिजली तार और बास खुटी जब्त किया. बताया जा रहा है कि पकरीद के कुछ ग्रामीण घटना के बाद से ही गांव से बाहर चले गए हैं. ग्रामीणों के अनुसार हाथी की मौत विगत दो तीन दिन पहले हो चुकी थी, तभी हाथी के शरीर से सड़न के कारण दुर्गंध उठ रही थी. घटना स्थल देवपुर मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर कक्ष क्रमांक 299 विश्राम गृह के सामने है. मृत हाथी की उम्र 15 से 18 साल बताई गई है।
घटना के बाद मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर हाथी को वहीं दफन किया गया. घटनास्थल पर अतिरिक्त पीसीसीएफ सुनील मिश्रा, सीसीएफ जनक राम नायक, प्रनीता पाल सीसीएफ वन्य प्राणी, डीएफओ मयंक अग्रवाल, एसडीओ कसडोल राकेश चौबे सहित वन विभाग के प्रभारी वन परीक्षेत्र अधिकारी देवपुर पंचराम यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोठरी पवन सिन्हा मौके पर मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

