🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*ट्रामा यूनिट के लिए रेडियोग्राफर एवं ओटी टेक्नीशीयन के पदों पर संविदा भर्ती हेतु प्रावधिक एवं अंतिम मेरिट सूची जारी*

On: January 28, 2021 5:27 PM

जगदलपुर 28 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / स्वर्गीय बलीराम कष्यप स्मृति षासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय डिमरापाल जगदलपुर में ट्रामा यूनिट के लिए रेडियोग्राफर एवं ओटी टेकनीशियन के पदों पर संविदा भर्ती हेतु प्रावधिक एवं अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।
अस्पताल अधीक्षक डाॅ. केएल आजाद ने बताया कि उक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु 7 जनवरी 2021 को वाॅक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया था। वाॅक इन इंटरव्यू में उपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत पात्र उम्मीदवारों के लिए आयोजित कौषल परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंकों के योग आधार पर प्रावधिक चयन सूची तैयार की गई है।

प्रावधिक चयन सूची के आधार पर बस्तर संभाग के रोस्टर अनुसार संवर्गवार अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम चयन सूची में चयनित उम्मीदवारों को उनके पते पर नियुक्ति आदेश प्रेषित की गई है। सभी चयनित उम्मीदवारों को 10 दिवस के भीतर अपने कार्य में उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक कार्य में उपस्थित नहीें होने पर उनका नियुक्ति आदेश स्वमेव समाप्त माना जाएगा। चयन सूची का प्रकाशन बस्तर जिला के शासकीय वेबसाईट bastar.gov.in एवं संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक स्व. बलीराम कष्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय डिमरापाल जगदलपुर के सूचना पटल पर कर दी गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment