नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करें स्मृति ईरानी – – – – शैलेष पाण्डेय

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से 11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हूंकार का रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर आ रही है। लेकिन उनके आने के पहले ही नगर विधायक शैलेष पांडेय ने तंज कसा है।

विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर में हुए नसबंदी कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए हुंकार रैली करनी चाहिए। जिससे मृतक महिलाओं को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि वे केवल धारावाहिक सीरियल की तरह रोल अदा करने बिलासपुर आ रही है।

विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नसबंदी, गर्भाशय और आंख फोड़वा कांड हुए, लेकिन तब भाजपाई चुप्पी साधे रहे। जब पेट्रोल-डीजल के कम थे तब महंगाई के नाम पर सिलेंडर सिर पर उठाकर हाय तौबा कर रहीं थीं। आज जब सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल का दाम आसमान पर है तो चुप्पी साधे हुए हैं। इन दिनों महंगाई चरम पर है, क्या यह सही है। महंगाई पर भाजपाइयों क्यों नहीं बोल रहे हैं।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ 28 जुलाई को.छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों की टीम गोविंद शर्मा के नेतृत्व मे गुजरात के गांधीनगर जायेगी*
बिलासपुर2026.07.25सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग* *प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
Uncategorized2026.07.25डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग*
Uncategorized2026.07.25आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे
