● *लम्बे समय से फरार स्थायी वारंटी को न्यायालय किया गया पेश*….
रायगढ़।दिनांक 29.01.2021 को थाना अजाक स्टाफ द्वारा वर्ष 2013 के मामले का स्थायी वारंटी *अर्जुन पाव निवासी सराईपाली थाना पुसौर* को पुसौर से हिरासत में लेकर न्यायालय पेश कर वारंट की तामिली की गई है ।
जानकारी के मुबाबिक पुसौर पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी अर्जुन पाव के गांव आने की सूचना थाना प्रभारी अजाक, रायगढ़ को दिया गया । थाना अजाक से सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, आरक्षक प्रवीण राज एवं अरविंद सिदार ग्राम सराईपाली, पुसौर वारंटी की पतासाजी में रवाना हुये जिसे सुरक्षापूर्वक थाना अनुसचित जाति, जन जाति कल्याण रायगढ़ लाया गया । अर्जुन पाव पिता गुना पाव 30 साल सराईपाली पुसौर के विरूद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायगढ़ द्वारा प्रकरण क्रमांक 1863/14 (अप.क्र. 27/2013) अन्तर्गत धारा 363,366,376 भादवि 3(1)(12), 3(2-5)SC/ST Act. में स्थायी वारंट जारी किया गया था । वारंटी जम्मू कश्मीर में मजदूरी का कार्य कर रहा था । कुछ दिनों पूर्व रायगढ़ (पुसौर) आया है । वारंटी को कल शाम न्यायालय पेश किया गया, जहां उसका जेल वारंट प्राप्त होने पर अजाक स्टाफ द्वारा वारंटी को जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

