बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) शहर के भीड़भाड़ वाले दयालबंद l में मुख्य सड़क पर बिजली ऑफिस के एटीपी सेंटर में घुसे लुटेरे ने 13 लाख से अधिक की रकम लूट कर भाग गए।
दयालबंद बिजली ऑफिस में स्थित एटीपी सेंटर के ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी के अनुसार सोमवार शाम करीब 7:15 बजे चार नकाबपोश लुटेरे पहुंचे थे, जिन्होंने उस पर कोई नशीली दवा छिड़क कर उसे बेहोश कर दिया। एक नकाबपोश लुटेरे के पास चाकू था तो दूसरा बंदूक निकालने की धमकी दे रहा था। ऑपरेटर को बेहोश कर उस वक्त उसके पास मौजूद 13 लाख 33 हजार की रकम लूट कर लुटेरे भाग गए।
लुटेरों की कुल संख्या 4 बताई जा रही है। लूटपाट के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस शहर के बाहर नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश कर रही है। कुछ दिनों पहले तितली चौक के पास भी निजी कंपनी के कर्मचारी से ₹6 लाख से अधिक की लूट हुई थी। इस तरह की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चिंता का सबब है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

