किशोर कर वायरलेस न्यूज
वन्यप्राणियों का शिकार करने विद्युत तार बिछाते 2 आरोपियों को वन कर्मियों ने किया गिरफ्तार
रायपुर। वन्यप्राणियों का शिकार करने विद्युत तार बिछाते 2 आरोपियों को वन कर्मियों ने गिरफ्तार किया।
बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर संतोष चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी के मार्गदर्शन में अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत सतत् रूप से बीटगस्त किया जा रहा है। बीटगस्त के दौरान सिरमाल परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 336 सलिहा नाला के पास रोहिना छापर (स्थानीय नाम) स्थान पर प्रेमलाल सिदार ग्राम बिलाड़ी (ज), राजेन्द्र निषाद ग्राम बिलाड़ी के द्वारा विद्युत तार से वन्यप्राणियों के शिकार हेतु लगा रहे थे। जिसे परिसर रक्षी ने पकड़ा और वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायलयीन कार्रवाई करते हुए 14 दिन के लिए जेल दाखिल करवाया गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना राजकुमार भारद्वाज वनक्षेत्रपाल स.प.अ.अर्जुनी ने की एवं प्रकरण की कार्रवाई में संतराम ठाकुर वनपाल,प्रवीण कुमार आडिले वनरक्षक,खगेश्वर ध्रुव वनरक्षक तथा कलश भोई, कुमार केंवट,उसतराम दीवान सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

