बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) पटवारी के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक धनंजय सिंह जो कि पटवारी के पद पर पटवारी हल्का नंबर 26 चनवारीडांड और अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का नंबर 22 चैनपुर तहसील मनेंद्रगढ़ जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर मैं पदस्थ हैं उनका स्थानांतरण 26 अक्टूबर 2022 को कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर द्वारा पटवारी हल्का नंबर 11 कंजिया तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कर दिया गया उक्त स्थानांतरण आदेश से परिवेदित होकर धनंजय सिंह द्वारा हाई कोर्ट अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और नरेंद्र मेहेर के माध्यम से रिट याचिका प्रस्तुत किया गया जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति पीपी साहू जी के कोर्ट में हुई उक्त याचिका में यह आधार लिया गया कि कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर द्वारा पटवारियों को एक ही जगह पर 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पटवारियों के स्थानांतरण करने हेतु आदेश जारी किया गया था किंतु एक ही हल्के पर वर्तमान याचिकाकर्ता धनंजय सिंह की पदस्थापना मई 2022 मैं हुई थी तथा छत्तीसगढ़ शासन के स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 की कंडिका 1.5 मैं यह उल्लेख है कि ऐसे शासकीय सेवक जोकि एक ही स्थान पर दिनांक 15 अगस्त 2021 अथवा उससे पूर्व से कार्यरत हो केवल उन्हीं के स्थानांतरण किए जाएंगे
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता द्वारा यह अन्य आधार लिया गया कि याचिकाकर्ता की पदस्थापना वर्तमान में पटवारी हल्का नंबर 26 चनवारीडांड और अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का नंबर 22 चैनपुर है किंतु स्थानांतरण आदेश मैं याचिकाकर्ता का स्थानांतरण पटवारी हल्का नंबर 9 चैनपुर से पटवारी हल्का नंबर 11 कंजिया तहसील भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कर दिया गया और उसी आधार पर तहसीलदार मनेंद्रगढ़ द्वारा याचिकाकर्ता को भार मुक्त कर दिया गया
उपरोक्त आधारों पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए उत्तर वादी, राजस्व आपदा एवं प्रबंधन विभाग के सचिव और कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

