दुर्ग। (वायरलेस न्यूज)दुर्ग रेसुब प्रभारी की सक्रियता से पोस्ट की महिला विंग के साथ बल सदस्यों और रेल्वे स्टाफ ने एक गर्भवती महिला को लोकल ट्रेन से उतारकर

अस्पताल में भेजा जहाँ महिला यात्री ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया । महिला को अस्पताल भेज कर रेसुब दुर्ग ने अपनी मानवतावादी सोच से आगे बढ़ाकर कार्य कर रेसुब का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। दुर्ग रेसुब पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने वायरलेस न्यूज को जानकारी देकर बताया कि रेसुब रायपुर के मण्डल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के निर्देशन में आज दिनांक 04.01.2023 को गाडी संख्या-08706 डोंगरगढ़-रायपुर लोकल रेलवे स्टेशन दुर्ग में समय 13.15 बजे प्लेटफार्म नं.-04 पर आई। जिसमें एक प्रेगनेन्ट महिला यात्री नाम-मानसी यादव पति-मुल्ला यादव उम्र-20 वर्ष साकिन-दतेश्वरी पारा डोंगरगढ़ थाना-डोंगरगढ़ जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) जो टिकट नं.-64472070 के तहत डोंगरगढ़ से रायपुर तक अपने दिदि व जीजी के साथ यात्रा कर रही थी। अचानक प्रेगनेन्ट महिला यात्री को दर्द होने के कारण रेलवे स्टेशन दुर्ग में उतर गये जिसे कार्य पर तैनात सहायक उप निरीक्षक-के.वर्मा व महिला आरक्षक-रागिनी सिदार के द्वारा अटेण्ड किया गया और स्टेशन मास्टर दुर्ग से समन्वय कर तुरन्त एम्बुलेंस बुलाकर जिला-अस्पताल दुर्ग ईलाज हेतु भेजा गया।
जहॉ पर उक्त महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। मॉ व बालक दोनो स्वस्थ है। रेसुब दुर्ग की ने एक गर्भवती महिला को समय से पहले ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाकर स्वस्थ बच्चे के जन्म में अपना अहम योगदा न देकर अपनी मानवीय कार्य कर रेसुब का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

