बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता युवा मोर्चा कल 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस भवन बिलासपुर का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। उक्ताशय की जानकारी भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग केस में 15 अप्रैल 2025 को पीएमएलए के तहत चार्ज शीट दाखिल किया है, जिसमें आरोपियों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे के नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को ईडी ने एक बयान में कहा कि वह नेशनल हेराल्ड अखबार और ऐसोसियेटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़ी मनी लांड्रिंग केस की जॉच के दौरान कुर्क 661 करोड़ रूपये की अचल संपत्तियों को कबजे में लेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन के सामने घेराव प्रदर्शन किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय में पहुॅचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

