ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा यात्री के एप्पल कंपनी का लैपटॉप कीमत 2,75,000 को सही सलामत सुपुर्द किया गया
रायपुर (वायरलेस न्यूज)दिनांक 07.01.2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को सूचना मिली थी कि एक यात्री दिव्य शरद खंडेलवाल जो की गाड़ी संख्या 12859 गीतांजलि एक्सप्रेस के कोच नंबर B2 में सीट नंबर 1 में अकोला से राजनांदगांव तक यात्रा कर रहे थे उनका लैपटॉप जो कि एप्पल कंपनी का था गलती से ट्रेन में ही छूट गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के सहायक उपनिरीक्षक वीर बहादुर एवं प्रधान आरक्षक मंगल सिंह द्वारा उक्त गाड़ी को रायपुर आगमन पर चेक कर उक्त एप्पल के लैपटॉप कीमत 275000 को सही सलामत उतारा कर पोस्ट में रखा गया तथा यात्री को इसकी सूचना दी गई । आज दिनांक 08.01.2023 को यात्री के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में उपस्थित होने पर लैपटॉप को सही सलामत सत्यापन उपरांत सुपुर्द किया गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

