नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन
वार्ड क्रमांक 27 में 1739 एवं पुसौर में 2776 मतदाताओं ने डाले वोट
रायगढ़, 9 जनवरी2023/ नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023-23 में नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड 27 में आज मतदान 55.16 प्रतिशत रहा। जिसमें कुल 1739 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 850 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 889 रही। ज्ञात हो कि नगर निगम वार्ड क्रमांक 27 में कुल 3153 मतदाता है। जिनमें 1586 पुरूष मतदाता एवं 1567 महिला मतदाता है।
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के परिणाम
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत पुसौर के क्षेत्र क्रमांक 25 में जनपद पंचायत सदस्य के लिए आज उप निर्वाचन हुआ। जिसमें 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2776 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 1444 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1332 रही। ज्ञात हो कि पुसौर क्षेत्र क्रमांक 25 में कुल 4631 मतदाता है। जिनमें 2375 पुरूष मतदाता एवं 2256 महिला मतदाता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

