पूज्य शदाणी दरबार के संत डाॅ युधिष्ठिर लाल के मदकू द्वीप आगमन पर किया गया सम्मान

सरगांव (वायरलेस न्यूज) :- पूज्य शदाणी दरबार के संत डाॅ युधिष्ठिर लाल के मदकू द्वीप आगमन पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों के द्वारा शाॅल श्रीफल एवं पुष्पहार से उनका सम्मान किया गया।
श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में आगमन पर संत श्री रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा रामाश्रय में उनका स्वागत एवं आतिथ्य सत्कार किया गया।
संत श्री युधिष्ठिर लाल के द्वारा संत श्री रामरूप दास महात्यागी महाराज को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।तत्पश्चात संत डाॅ युधिष्ठिर लाल के द्वारा द्वीप क्षेत्र के पुरातात्विक मंदिर, शिव मन्दिर, अष्टभुजी गणेश मंदिर का भ्रमण दर्शन किया गया।भ्रमण के पश्चात संत श्री युधिष्ठिर लाल जी के द्वारा कहा गया कि यह क्षेत्र एक पवित्र स्थान यहां कि प्राकृतिक, पुरातात्विक एवं जैव विविधता को संरक्षित किया जाना चाहिए। भविष्य में यह क्षेत्र समाज का पथ प्रदर्शित करेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, विनय उपाध्याय,नेतराम दिवाकर, गोपाल निषाद सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।
प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर संत रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में जरूरतमंदो को कंबल का विवरण किया जाता है।मकर संक्रांति के अवसर पर वितरण हेतु शदाणी दरबार की ओर से 500 नग कंबल रामाश्रय को भेंट किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

