वार्ड पार्षद चुनाव में 52.18 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

महिलाओं, बुजुर्गो, दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 9 जनवरी 2023) नगर निकाय उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 16 में पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों में पहुंचे। मतदान केन्द्र में बुजुर्गो और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस उप निर्वाचन में मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। पार्षद पद के मतों की गणना 12 जनवरी को की जायेगी। ब्रजेश मेमोरियल कन्या उमावि हिंदी मीडियम स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
बुजुर्गाें और दिव्यांगजनों में दिखा खासा उत्साह –
वार्ड क्रमांक 16 के उप चुनाव में पहली बार मतदान करने आई 18 वर्षीय सुश्री अंशिका दुबे ने मतदान करने के बाद खुशी जाहिर की। ठिठुरन भरी ठंड में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 90 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती बुधवारा बाई ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। 75 वर्षीय दिव्यांग मतदाता श्रीमती बसन्ता बाई सूर्यवंशी ने भी उत्साह से मतदान किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

